राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया( सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया उसरी सड़क स्थित शितलपट्टी गांव के समीप गुरुवार की सुबह में पानी भरे गड्ढे से तरैया पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान डुमरी गांव निवासी स्व. रामएकबाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह के रूप में की गई। गड्ढे में शव तैरता हुआ पाया गया, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शौच कर पानी छूने के क्रम पैर फिसल गया होगा और वह गहरे पानी में गिर गए होगा। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। ग्रामीण सुबह में शौच जाने के क्रम में गड्ढे में शव को तैरते हुए देखा और तरैया पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। बताते चलें कि वर्ष 2017 में आये बाढ़ के दौरान खदरा नदी के समीप इसके पिता राम एकबाल सिंह की डूबने से मौत हो गई थी। जो कि लगभग एक पखवाड़े के बाद शव बरामद हुआ था। वहीं दो साल पूर्व ही इसके पत्नी की आसमयिक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग