राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के भजौना-नचाप पंचायत में मुखिया प्रत्याशियों ने विभिन्न गांवों में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नचाप गांव निवासी और मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास किया। उधर इसी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जगमोहन सिंह और प्रमेंद्र कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों द्वारा भी अपना अपना चुनाव चिन्ह लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। किया गया। इस दौरान मतदाताओं से अपने पक्ष में अमूल्य वोट देने की अपील की गई। वहीं मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को नाराज नहीं किया। मतदाताओं की इस तरह की गतिविधि से प्रत्याशियों के चेहरे पर सीकन नगर नजर आई है। क्योंकि खुलकर कोई मतदाता अभी किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में सामने नजर नहीं आ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग