राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

होटल के आर में हो रहा था जिस्मफरोसी,पुलिस ने छापेमारी कर दो युवती व तीन युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

अमनौर (सारण)। होटल ब्यवसाय के आर में खुलम खुला हो रही थी जिस्मफरोसी धँधा,बरिय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर अमनौर पुलिस के टीम ने महिला पुलिस के साथ कई होटलों में एक साथ छापेमारी किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवम मैरेज हॉल,सरपंच होटल,तथा एसआरएस होटलों में छापेमारी किया गया। शुक्रवार को लगभग चार बजे संध्या को माता बैष्णव देवी गुफा मंदिर के निकट एसआरएस होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवती व तीन युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी इस छापेमारी में शामिल थे।छापेमारी के बाद बाजार में हड़कम्प सा मंच गया।जबकि पुलिस के भनक मिलते ही होटल के मालिक व मैनेजेर फरार हो गए।

पकड़े गए युवक युवती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।होटल में छापेमारी होते देख बाजार के सैकड़ो लोगो की हुजूम जुट गई। युवक युवती के पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सभी जानने को बेताब थे कि आखिर ये कौन लोग है,कहा के रहने वाले है। हालांकि अमनौर के लोगो का कहना है की अमनौर में होटल के नाम पर  जिस्म फरोशी का धँधा खूब फल फूल रहा था।पढ़ने वाली युवक युवतियां गुमराह होकर इसके शिकार हो होते जा रहे थे।होटल संचालको के भय से किसी मे हिम्मत नही होती कि इसकी शिकायत कर सके। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। छापेमारी की सूचना के बाद मढौरा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह पहुँच मामले का जायजा लिया।वही पकड़े गए युवक युवती के परिजनों को थाना बुलाया गया है।