राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के गड़खा थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत के नारायणपुर महादलित बस्ती का रास्ता गांव के ही जातिवादियों ने जबरन रोक दिया है और बांस बल्ला से रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। जिसका विरोध किये जाने पर जातिवादियों ने महादलित बस्ती में घुस कर जमकर मारपीट की है। जिसमें दर्जनों महादलित समुदाय के महिला-पुरूष घायल हो गये है। मारपीट के बाद घायलों को गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार महादलित बस्ती में जाने के लिए सदियों से रास्ता था। रास्ते में यादव समुदाय का जमीन है। महादलित बस्ती के रास्ते को बांस बल्ला से घेर का अवरूद्ध कर दिया गया। जिसका विरोध करने पर दर्जनों की संख्या में गुट बनाकर महादलित बस्ती में प्रवेशकर मारपीट किया है। घटना को लेकर गड़खा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें योगेंद्र राय के पुत्र पवन कुमार, प्रभू रायके पुत्र बिक्कू कुमार राय, लालबाबू राय के पुत्र मुन्ना राय, नागेन्द्र राय के पुत्र अखिलेश राय, कुन्दन कुमार राय, रामनाथ राय के पुत्र निरज कुमार राय, सुखलाल राय के पुत्र मोतीलाल राय, लक्ष्ण राय, राकेश कुमार राय, बहारन राय, योगेन्द्र राय सहित 20 नामजद तथा लगभग 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
महादलित बस्ती का रास्ता रोकने को ले डीएम, एसपी को दे चूके है आवेदन, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
नारायणपुर महादलित बस्ती के लोगों ने बताया कि वर्षों से गांव में आने-जाने के लिए रास्ता है। इस रास्ते से गांव के लोग आते-जाते है। लेकिन गांव के हीं कुछ सामंती प्रवृति के लोगों द्वारा बांस-बल्ले से घेर कर रास्ता रोक दिया गया। इसको लेकर महादलित बस्ती के लोगों ने गड़खा सीओ, बीडीओ, सारण डीएम, एसपी, लिखित आवेदन देकीर समस्याओं के निदान के लिए गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि रास्ते से पैदल आने-जाने वाली महिलाओं व पुरूषों का रास्ता रोक जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारा-पीटा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग