संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से सटे सरेया गांव में गुरुवार की देर रात्रि कुँए में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक गांव के ही चालीस वर्षीय श्रीराम दास बताए जाते है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रात्रि में घर के बाहर सोया था। जहाँ कुछ अन्य लोग भी सोए थे।इसी बीच एक अन्य व्यक्ति की नींद खुली तो देखे की श्रीराम दास अपने बिछावन पर नही है। जिसके बाद रात्रि में ही खोजबीन की जा रही थी। तबतक घर के बगल में ही स्थित कुँए से कुछ आवाज आई। जिसके बाद लोग कुँए के पास पहुँचे तो देखा गया कि श्रीराम दास का शव पानी मे उपला रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से शव को कुआँ से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से आसपास का माहौल गमगीन बना हुआ है। पत्नी सुशीला देवी एवं मृतक के दोनो पुत्र नितेश एवं छोटन घटना से काफी स्तब्ध और चिंतित दिख रहे है। पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग