संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब पीकर पत्नी के साथ गाली- गलौज करना पति को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शराबी पति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी गांव का है।पीड़ित पत्नी रिंकी देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि मेरा पति छोटे चौधरी शराब के नशे में धुत हो घर आया और घर मे शोर- शराबा, गाली- गलौज और हंगामा करने लगा। जिसकी सूचना थाने को दी गई। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस को परिजनों ने युवक को पकड़ सुपुर्द कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग