संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत के मामले में पति के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई निवासी मोगल बैठा ने बताया है कि गत 24 अगस्त को मेरे पत्नी कविता देवी अपने भतीजे बिक्की कुमार के साथ फकुली से अपने घर सिसई आ रही थी।इसी बीच बनियापुर गांव के पास पहुँची थी।तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने तेज रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दिया।जिसमें मेरे पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई।जिसे बेहोशी की हालत में आनन -फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।जहाँ इलाज के क्रम में जख्मी महिला की मौत हो गई।पीड़ित द्वारा अज्ञात वाहन चालक को नामजद किया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग