संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब का सेवन कर सड़क पर गाली- गलौज और हंगामा कर रहे दो युवकों को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि गिरफ़्तार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल निवासी बिपिन कुमार ठाकुर और मोनू कुमार है। जो पिपरपति पोखर के समीप राहगीरों के साथ गाली- गलौज और हंगामा कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी।मामले की की सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग