राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अस्पताल से लौट रहे युवकों के साथ मारपीट कर सोने की चेन और नकदी छीनने के मामले बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन नामजद सहित सात आठ अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बनियापुर निवासी पिम्पल कुमार सिंह ने बताया है कि मैं अपने चचरे भाई मृत्युंजय सिंह के साथ रेफरल अस्पताल बनियापुर से लौट रहा था। तभी संध्या समय बनियापुर थाना गेट से कुछ दूर आगे स्थानीय विक्रम चौधरी, बिष्णु कुमार चौधरी एवं सुमंत कुमार चौधरी अपने दुकान के सामने हमलोगों की बाइक रोक गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने रॉड एवं धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरे गले से सोने का चेन तथा मेरे भाई के पॉकेट से रुपये निकाल लिये। इधर दूसरे पक्ष के विक्रम चौधरी ने भी प्राथमिकी दर्ज करा मृत्युंजय सिंह एवं अर्जुन कुमार सहित चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग