पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में चांद कुदरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए 160 लीटर से भरे हरे रंग के प्लास्टिक गैलनो के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में सुचना मिली कि चांद कुदरिया गांव में शराब धंधेबाज भिखारी मांझी उर्फ संदीप कुमार पिता स्व ठाकुर मांझी के द्वारा थोक बिक्री के लिए देशी शराब का भंडारण किया गया है जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव,प्रशिक्षु दारोगा अंजली प्रकाश, जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी की गई तो तलाशी के दौरान मकान के पास ताड़ के पेड़ के पतो से ढंके अवस्था में हरे रंग के प्लास्टिक के चार गैलनो में भरे अवस्था में 160 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही मौके पर शराब धंधेबाज भिखारी मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शराब पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी अखिलेश राय पिता लखराज राय से खरीद कर लाता है और बिक्री करता है। वही गिरफ्तार शराब धंधेबाजों पर मशरक थाना में शराब के मामले में चार कांड 560/20 मे 525 लीटर,396/20 में 1600 लीटर,401/19 में 175 लीटर,137/19 में 315 लीटर का मामला दर्ज हैं। मामलेे में थाना पुलिस ने दोनों शराब धंधेबाज पर कांड संख्या 488/21 दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही दूसरे नामजद शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग