पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के रामघाट गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला को मकान के आंगन में सांप ने डंस लिया जिसे अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान रामघाट गांव निवासी माधव बैठा की 45 वर्षीय पत्नी शर्मिला देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने अचेत महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि वह आंगन में बैठी थी कि सांप ने डंस लिया जिससे वह अचेत हो गई।आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग