पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम ससुराल से वापस अपने घर सिवान बाइक से जाने के दौरान बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया वही दूसरा मामूली रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल की पहचान सिवान जिले के सिवान सदर गांव निवासी नवल किशोर प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र राज प्रसाद के रूप में हुई वही मामूली रूप से घायल उसका पड़ोसी मित्र हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। वही घायल युवक ने बताया कि वह ससुराल से वापस अपने घर सिवान बाइक से एस एच-90 होकर जा रहा था कि बंगरा के पास अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग