राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर परसा से पोखरपुर-बाघवत बाबा स्थान जाने वाली सड़क से काम कर साइकिल से लौट रहे मजदूर की मोबाईल उचक्का झपट्टा मार छीन कर फरार हो गया। घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की बताई जा रही हैं। पीड़ित मजदूर शोभे परसा निवासी जवाहर सिंह का पुत्र रंजीत कुमार ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि वह वेल्डिंग का काम करके साईकिल से बाघवत बाबा स्थान की तरफ से हरपुर के रास्ते लौट रहा था। तभी सामने से बाइक पर मुंह बांधकर जा रहे दो उच्चक्कों ने नजदीक आने के बाद झपट्टा मारकर मोबाईल छीना और भाग निकला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग