संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। कौरु धौरु पंचायत के मुखिया प्रत्याशी निशा देवी पति मनीष सिह ने अपने समर्थकों के साथ पंचायत में रोड शो के माध्यम से पंचायत के माड़ीपुर, गुरदाहा, कला गुरदाहा, धनीछपरा, कौरु धौरु, आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनता से मुखिया प्रत्याशी निशा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत अंतर्गत समाज के हर वर्ग के लोगों का अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। एक तरफ जहा पंचायत के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ युवाओं व महिलाओं का भरपूर साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कौरु धौरु पंचायत का चहुंमुखी विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। आज पंचायत की जनता एक ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो उसके सुख-दु:ख में हमेशा खड़ा हो। इन्हीं की स्नेह व आशीर्वाद की बदौलत पंचायत का सर्वांगीण विकास कर पंचायत को एक विशेष पहचान दिलाऊंगी। पंचायत में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा के साथ हर स्तर पर बिना किसी भेद भाव की विकास की रौशनी हर दरवाजे तक पहुंचेगी। मेरा यह एक सपना है जिसे पूरा करने में आप सबों का आशीर्वाद व सहयोग चाहिए। आज इस रोड शो पर आपलोगों के जनसमर्थन व आशीर्वाद से ही पंचायत के लोगो का सपना पूरा होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग