अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच व संकल्प पर आगे बढ़ रहा है, उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कही। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती पर अपने जलालपुर स्थित आवास परआयोजित कार्यक्रम मे बोल रहे थे। उन्होने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता थे। उनकी सोच थी कि समाज में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का उत्थान कैसे हो। गांव गलियारे का विकास कैसे हो। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना आज साकार हो रहा है। गांव गलियारे तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। गांव में सबसे पीछे के व्यक्ति तक बिजली पहुंची है, गांव को जोड़ने वाली अच्छी सड़के बनी है। गांवों में हर घर गैस कनेक्शन, गांव के लोगों के लिए जन धन योजना भी सरकार ने चलाई है। वहीं ग्रामीण लोगों को कोरोना का मुफ्त वैक्सीन दिया जा रहा है। वही मुफ्त अनाज का वितरण भी ग्रामीण लोगों को किया जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच है। सरकार सबका साथ सबका विश्वास तथा सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच की दिशा मे 130 करोड़ लोग संकल्पित हैं। पुरा देश शत-प्रतिशत एकात्म मानववाद में चल रहा है। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, उमेश तिवारी, गुड्डू चौधरी, पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा