राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के सदर प्रखंड के कोहबड़वां गांव में स्वामी विवेकानंद आश्रम द्वारा नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए गरीब लोगों के बीच साड़ी एवं लुंगी बांटे गए। इस दौरान करीब 100 लूंगी एवं 100 साड़ियों को बांटा गया। उक्त वितरण रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी के हाथों से हुआ। उक्त अवसर पर स्वामी विवेकानंद संघ कोबड़वा के विशाल सिंह, नीरज सिंह, राधा कृष्ण, मोहम्मद हबीब, मधु, अभिषेक इत्यादि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग