संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम केंद्रीय सहकारिता मंत्री की वर्चुअल मीटिंग से किसानों को अवगत कराया गया। इस दौरान उर्वरक से लेकर कृषि कार्य मे उपयोग होने वाले आधुनिक यंत्र को सीधे किसानों तक पहुँचाने की बात बताई गई। वही सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के हित मे चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नैनो यूरिया के उपयोग पर बल दिया गया। व्यपार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अब नैनो यूरिया उपलब्ध हो चुका है। जिसका फसलों पर उपगोग करने से किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा। नैनो यूरिया के माध्यम से पौधे पत्तों के माध्यम से सीधे तौर पर नाइट्रोजन ग्रहण करते है। जो मिट्टी में डालने के अपेक्षा ज्यादा कारगर होता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। मौके पर बिस्कोमान के प्रबंधक अमित कुमार, सहायक प्रबंधक अवध कुमार किसान सुरेश मांझी, बिनोद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग