संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय बनियापुर में शनिवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी और प्रभारी सी.आई लालदेव पासवान की उपस्थिति में शिविर लगाकर भूमि विवाद संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया पूर्व के लंबित मामले और कुछ एक ऑन द स्पॉट मामलों का निबटारा किया गया। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। इन मामलों के निबटारे के बाद कुछ अन्य लंबित मामले है।जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है। पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही लंबित मामलों के निबटारे की भी बात बताई गई। जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग