राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। शुक्रवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस ने रसौली नया टोला में छापेमारी कर एक घर में छुपाकर रखे गये 44 लीटर स्पिरिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा ।गिरफ्तार धंधेबाज रसौली नया टोला निवासी दीपक राम बताया जाता है जबकि फरार धंधेबाज मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव का अजय नट बताया जाता है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि रसौली नया टोला के एक घर में दो गैलन में शराब छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने दबिश दी एवं दो गैलन में रखे गए 44 लीटर स्पिरिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को छपरा जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग