भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत
विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र एकमा उद्घघाटन समारोह में जा रहे केंद्रीय ऊर्जा एवं विधुत मंत्री राजकुमार सिंह को परसा दरोगा राय चौक पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने अंगवस्त्र व फुल-माला व गाजा बजा के साथ जोरदार स्वागत किया। धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा एकमा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने से छपरा के साथ साथ इसके अगल- बगल के जिलों की जनता को भी अब कम समय में आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं तथा अब समय के साथ- साथ खर्चा की भी बचत होगा। साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मनाथ राय, पंचायत समिति सदस्य भोला सिंह, पूर्व समिति सदस्य साहेब राय, पूर्वी परसा मीडिया आईटी सेल के संयोजक पप्पू कुमार गुप्ता,परसा नगर महामंत्री भूलन सिंह,बिकाश सिंह, राजू साह, रामबाबु राय, जितेंद्र राय, मुगल राय, भीम सिंह, सुरेन्द्र राम, जितेन्द्र राम, दुर्गेश कुमार, आनन्द गुप्ता, बुनी मियाँ, इत्यादि कार्यकर्ताओ ने भी फूल माला से स्वागत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग