बिहार पुलिस में नौकरी के लिए दौड़ लगा रही युवती को मारा चाकू
- आधा दर्जन युवकों ने सुबह के अंधेरे में युवती को दबोचा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में बिहार पुलिस के नौकरी में जाने की तैयारी में गुरूवार की सुबह गांव की सड़क पर दौड़ लगा रही युवती को गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने गलत नियत सुबह के अंधेरे में दबोच लिया। लड़की द्वारा विरोध कर भागने के दौरान जान मारने की नियत से गर्दन पर चाकू मार घायल कर दिया गया। घायलावस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए आनन फानन में मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने उसका इलाज किया। घायल युवती की पहचान कर्ण कुदरिया गांव के मंदीप शर्मा की अठारह वर्षीय पुत्री रिपा कुमारी के रुप में हुई। वह कर्ण कुदरिया पंचायत के मुखिया हरिशंकर शर्मा की भतीजी बताई जा रही है। मामले में घायल युवती ने बताया कि वह बिहार पुलिस में नौकरी के लिए तैयारी कर रही है जिसके लिए वह सुबह में गांव की सड़क पर दौड़ लगा रही थी कि उसी दौरान शौच लगने पर अंधेरे में जाने पर गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने घात लगाकर दबोच लिया और मेरे कपड़े फार कर अभद्र व्यवहार करने लगे जिस पर विरोध कर उनके चुंगल से निकल भागने लगी जिससे युवकों ने गर्दन पर चाकू मार दिया जिससे मैं घायल हो गई और भागते हुए घर पहुंच गई।वही परिजनों ने बताया कि पहले भी एक मारपीट की घटना हुई है जिसमें युवती गवाह हैं जिस पर युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती थी।मामले में घायल युवती ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें राहुल कुमार, रोहित कुमार समेत आधा दर्जन युवकों को आरोपित किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Attachments area

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग