राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को एकमा नगर पंचायत के हंसराजपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेडियो/आकाशवाणी के माध्यम से सुना गया। वहीं भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल परिसर नचाप में पीएम की मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एलोवेरा की खेती पर बल दिया गया। श्री मोदी के मन की बात का सभी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार रमण, एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू , मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, गंगा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रशेखर सिंह, वीरेंद्र पांडेय, चैतेंद्रनाथ सिंह, विभूति नारायण तिवारी, मंटू मिश्रा, सुजीत सिंह, अरविंद सिंह, मनीष सिंह, दही बाबा, संजय तिवारी, संतोष राम, चंद्रमा राम आदि ने रेडियो पर पीएम के मन की बात को ध्यान पूर्वक सुने।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग