राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने वाली नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह की पुत्री श्वेता कुमारी के घर पर रविवार को पहुंच कर भाजपा नेताओं के एक शिष्टमंडल ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमण के नेतृत्व में भाजपा नेता चैतेन्द्रनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, गौरव सिंह किशन, वीरेन्द्र पांडेय, विजय शंकर पप्पू, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, वीरेश सिंह, चितरंजन सिंह, सोनू सिंह आदि के द्वारा संयुक्त रूप से यूपीएससी परीक्षा में 456वीं रैंक से क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मेधावी श्वेता कुमारी को अंगवस्त्र व कलम भेंटकर सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। वहीं श्वेता कुमारी सहित उनके परिजनों ने शिष्टमंडल में शामिल भाजपा नेताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग