राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा तुरहा टोली गाँव के समीप गड्ढे में सोमवार की अहले डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति खैरा तुरहा टोली गाँव निवासी संतलाल साह का 42 वर्षीय पुत्र राजकिशोर साह बताया जाता है। घटना स्थल से मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति अहले सुबह किसी कार्य को लेकर अपने घर से पगडंडी के सहारे खैरा भट्टी के तरफ जा रहे थे तभी अचनाक पैर फिसलने से पानी भड़े गड्ढे में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। घण्टो बाद किसी की नजर पड़ी तो लोगो ने उन्हें पानी से बाहर निकली तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मचा गया परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उक्त मृत व्यक्ति की तीन पुत्र व एक पुत्री है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष विरेंद्र राम ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस सबंध मे खैरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग