राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वा जन्मदिन के पर सेवा एवम समर्पण पखवारा के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा एवम गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमे 35 ब्यक्तियों को 5 किलो अनाज झोला में दिया गया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह, हरेश्वर सिंह, इंदर राय, बिजय सिंह, अजय शर्मा, मकवाना जी एवम रबिन्द्र सिंह उपश्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गड़खा भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने की। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी उपलब्धियां हासिल की है। मण्डलध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद ने कहा कि धारा 370 , तीन तलाक, राम मंदिर जैसे कई वर्षों से लंबित समस्याओं को नरेंद्र मोदी ने कुछ समय में ही समाप्त कर दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग