- 1 अक्टूबर को आदर्श मध्य विद्यालय कदना में आयोजित कार्यक्रम
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद इन्द्रदेव चौधरी की जयंती 1 अक्टूबर को आदर्श मध्य विद्यालय कदना में मनाई जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व विधायक रघुनंदन माझी, विधान परिषद सदस्य डॉ बिरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, विधायक सुरेंद्र राम,जगलाल चौधरी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष बिहारी प्रसाद, महासचिव विश्वनाथ चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। पूर्व जिप अध्यक्ष शहीद चौधरी जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष जदयू के वरीय नेता बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि शहीद के जयंती और पुण्यतिथि पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग