नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरुद्ध किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान किया है। अमनौर बजारो में इसका असर नही रहा वही भेल्दी में इसका ब्यापक असर दिखा। अमनौर के भेल्दी बाजार पर लेफ्ट के साथ राजद कांग्रेस के समर्थकों ने सड़क पर उतरे। बजारो को बंद कराया, सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
जिससे कई घण्टो तक रेवा छपरा एनएच व अमनौर भेल्दी मुख्य पथ पर यातायात बाधित रहा।
सभी अपने अपने हाथों में झंडे लिए सड़क पर जमकर नारेबाजी किया। बंद कराने वाली जत्था मांग से संबंधित नारे लगा रहे थे, कृषि काला कानून को वापस लो। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लो। महंगाई पर रोक लगा वो। देश बेचना बन्द करो। कम्पनी राज नहीं चलेगा। कम्पनी राज से यारी किसानों से गद्दारी नहीं चलेगा। मजदूरों किसानों एकजुट हो। इस मौके पर जीवनंदन राय, बिजेंद्र मिश्रा, सचिव कामरेड अवधेश राय, सुरेश राय, रामकठिन राय, सीता राम सिंह, नन्द कुमार गिरी, अवधेश राय, दिलीप शर्मा, तुलसी राय, मीना देवी, संतोष मांझी, गुलाब राउत, मीना देवी, सीता देवी,सरपंच बिजेंद्र राय, समेत सैकड़ो लोग शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग