नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। ट्रैक्टर के टॉली पलटने से पकड़ी मोहमद गांव के एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की देर संध्या गरखा के मोहमद पुर गांव का है। मृतक युवक बिंदेश्वरी राय के बड़ा पुत्र 28 वर्षीय अमर कुमार राय बताया जाता है। पोस्मार्टम के बाद युवक का शव उसके घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गई। गांव के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, माता मीना देवी पिता बिंदेश्वरी राय के रोते चित्कारते देख लोगो के आंखे भर आईं। मृतक चार भाई में बड़ा था, ट्रैक्टर पर रहकर कमाता था, माता पिता के यही सहारा था। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि गोसाखाप के संदेश कुमार के साथ ट्रैक्टर पर रहता था। डोरीगंज बालू घाट से ट्रैक्टर पर बालू लोड करके लौट रहा था। गरखा थाना क्षेत्र के एनएच 19 ममारक पुर के पास ट्रॉली के चक्का के गुल्ला अचानक टूट गई, जिससे ट्रैक्टर पलट गई। जिसके नीचे अमर दब कर दम तोड़ दिया, ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इधर मुखिया संतोष यादव, पूर्व मुखिया लाल बाबू राय, बीडीसी प्रतिनिधि व भाजपा नेता संतोष गुप्ता पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग