संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुत्र के घर से गायब होने के मामले में पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित रामाज्ञा साह ने बताया है कि मेरा 43 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र साह घर से लपाता हो गया है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही होने की वजह से इलाज चल रहा था। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान सगे- संबंधियों के यहाँ भी खोजबीन की गई। मगर कही से कुछ पता नही चला है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग