राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो पड़ोसी के घर पहुँच हो- हंगामा करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शराबी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव का है। पीड़िता नजमा खातून ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरे गाँव के ही मिन्टू मियां नशे की हालत में मेरे घर पहुँच जोर- जोर से शोर-शराबा और हंगामा करने लगे। जिसे काफी समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया। मगर नहीं माने तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को पकड़ थाना ले जाया गया। जहाँ मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग