राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के मछगरा का है। दर्ज प्राथमिकी में राम प्रकाश सिंह ने गांव के ही लूलू सिंह, लालबहादुर सिंह, शंभु सिंह, पंकज कुमार, पिंकी देवी एवं मीरा देवी को नामजद कर बताया है कि सभी नामजद लाठी- डंडे से लैस हो दरबाजे पर पहुँच मारपीट करने लगे। तथा मेरे बेटे का सोने का चेन भी छीन लिये और जानलेवा हमला कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि सभी नामजद स्थानीय मुखिया पति के करीबी माने जाते है। मौके पर पहुँचे मुखिया पति द्वारा बीच-बचाव करने के बजाय हमलोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग