पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में आयोजित जय मां वैष्णो देवी नाइट किक्रेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की देर रात में किया गया जिसमें नाइट मैच के उद्घाटन मैच की शुरुआत टास और फीता काट जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने किया। उद्घाटन मैच सारंगपुर और सेरूकहा के बीच खेला गया। मैच के शुरुआत में टास सेरूकहा ने जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया वही बैटिंग करते हुए सारंगपुर की टीम ने 8 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 35 रन बनाई वही जबाबी पारी खेलते हुए सेरूकहा की टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर मैच पर जीत दर्ज कर लिया। मौके पर जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि सभी खेल में जीतें और गांव का नाम रौशन करें वही खेल से रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए और आगे बढ़े। मैन आफ द मैच जीते टीम के सुनील कुमार को दिया गया। मौके पर चंदन कुमार,शिवजी साह, कुंदन कुमार मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग