ये है अपने विधि नायक जी
कल ना रहेगे किसी के लायक भी,
अपने क्षेत्र में इनका बडा़ नाम है।
ये तो ईमानदार पर, सब पदाधिकारी
बडे़ बेईमान है, नही छोडा़ इन्हे़ं कही मुह दिखाने लायक भी
ये है अपने विधि नायक जी।
अपने क्षेत्र में ये बडे़ जिम्मेदार है,
शराब का ठीकेदार इनका रिश्तेदार है,
बस यही व्यापार, एक है लाभदायक जी
ये है अपने, विधि नायक जी,
कोई काम ये ना, करते फिजूल है
हर क्षेत्र में वसूली, बस इनका वसूल है
नहीं तो बन जाते, ये दंडनायक जी
ये है अपने, विधि नायक जी।

सूर्येश प्रसाद निर्मल शीतलपुर।


More Stories
संघर्ष का दूसरा नाम – डाॅ. भीमराव अम्बेडकर
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन