विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। किसानों के मुद्दों व बेतहाशा महंगाई के विरोध में आयोजित भारत बंद के समर्थन में परसा में भी लोग सड़क पर उतरे। राजद समथर्क कार्यकर्ताओं ने दरोगा राय चौक के समीप एसएच-73 परसा सितालपुर पथ पर बाइक खड़ी कर चक्का जाम किया। इस दौरान केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की गई।वही सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही स्थानीय पुलिस ढाई घंटे बाद सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने लाइ कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया महागठबंधन के कार्यकताओ में भोला सिंह राजेंद्र राय विनोद पूर्व जिला परिषद राजनाथ राय अमरिंदर सिंह रवि प्रकाश संजय कुमार सामंत अजीत राय ई जितेंद्र यादव,रामप्रवेश राय भुवनेश्वर दास शंभु चौहान मीना देवी सहित दर्जनो ने गिरफ्तारी दी।।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग