पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार से सोमवार की शाम सामान खरीद वापस पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव घर जा रहें मां बेटा को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां बेटा को इलाज के लिए निकटतम सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के जगदीश प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी शारदा देवी और 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आदित्य कुमार ने घायल मां बेटा का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायल के परिजन ने बताया कि मां बेटा डुमरसन बाजार से सामान खरीद कर शाम में घर वापस जा रहे थे कि लखनपुर गोलम्बर के पास अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग