पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सोनौली गांव का एक युवक मंगलवार को पटना जाने के दौरान बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार और सेमरी गांव के मुखिया प्रत्याशी राम प्रवेश राम ने परसा पहुंच घायल युवक को इलाज के डा आशीफ इकबाल के निजी क्लीनिक मशरक में भर्ती कराया। घायल की पहचान सोनौली गांव निवासी विमल राम का 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार हैं। घटना के बारे में युवक ने बताया कि वह सुबह में बस से पढ़ाई-लिखाई के लिए पटना जा रहा था कि परसा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उसके पैर में चोट आ गई। चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि युवक का पैर का एक्स-रे कराया गया है वही घायल का इलाज जारी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन