राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आनन्दपुर गांव में आपसी विवाद कर महिला के साथ पड़ोसियों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। महिला के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की प्राथमिकी में पीड़िता सुगानती देवी ने बताई है कि घरेलु विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिए,गलत नियत से कपड़ा नोच कर बेपर्दा कर गले से मंगल सूत्र व चेन छीन लिए। घटना में मधुसूदन राय, बिकेश राय, राधा देवी, आशा देवी को नामजद किया है। घटना की प्राथमिकी के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग