राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पति ने अज्ञात वाहन चालक प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की प्राथमिकी में सहाजितपुर के सिसई गाव निवासी मॉल बैठा ने अपने फर्द बयान में बताया है कि पिछले दिनों 24 अगस्त को मेरा भतीजा बिकी कुमार मेरी पत्नी को फकुली गांव से घर बाइक से पत्नी को लेकर आ रहा था। बानियापुर गाव के समीप पीछे से एक अनियन्त्रित चारपहिया वाहन धक्का मार दिया। जिससे मेरी पत्नी कविता देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी। जिसका इलाज पीएमसीएच पटना में कराया जा रहा था। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग