दस चक्का ट्रक पर कालाबाजारी का तीन सौ पाकेट चावल बरामद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने पदमौल गांव से कालाबाजारी के नियत से अवैध ढंग से भंडारण कर दस चक्का ट्रक पर लद रहे चावल को कालाबाजारी के दरवाजे से रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसमें कालाबाजारी की पहचान पदमौल गांव निवासी जीउत राय के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई जो पुलिस बल को देख फरार हो गया।वही ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान मोतीहारी जिले के जसौली गांव निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई। मामले मौके पर पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी और जप्त सरकारी चावल को जिम्मेनामा पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार मोहन ओझा के जिम्मे सुपुर्द कर दिया गया। जप्त चावल करीबन तीन सौ पाकेट में है।मामला है कि थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ गश्ती पर थे तभी सूचना मिली कि अवैध ढंग से एफसीआई का चावल कालाबाजारी के नियत से दस चक्का ट्रक पर लोड कराया जा रहा है। मौके पर गठित दल बल मे दारोगा बबन तिवारी, जमादार हरेंद्र कुमार ने कालाबाजारी के दरवाजे पर छापेमारी किया जहां दस चक्का ट्रक एचपी-12डी 3065 पर अवैध चावल लोड किया जा रहा था। जिसे जप्त कर थाना लाया गया। वही कालाबाजारी फरार हो गया। अवैध चावल की बरामदगी से जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में हड़कंप मचा हैं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग