शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक कों पुलिस ने जेल भेजा
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के रामपुर विन्दालाल बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे इसी गांव के युवक मनोज ठाकुर को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन मंडल ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि रामपुर विन्दालाल बाजार में शराब की बिक्री सिनेमाई अंदाज किया जाता है। बाजार में शराब दिखाई नहीं देता है। लेकिन पीने वाले लोगों को मिलता जाता है। आसपास के लोग बताते हैं कि शराब बिक्री और तस्करी में शामिल व्यक्ति की पहुंच ऊपर तक है। इसलिए लोग उक्त तस्कर व कारोबारी से विवाद लेना नहीं चाहते हैं। हालांकि एकमा अंचल की पुलिस अवैध शराब के कारोबार को रोकने का सार्थक प्रयास कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग