सीएसपी संचालकों के साथ एकमा थानाध्यक्ष ने की बैठक
एकमा (सारण)। एकमा थाना परिसर में सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बैठक किया। बैठक में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाये जाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने सीएसपी संचालकों से जरूरतमंद जनता की सेवा तत्परता पूर्वक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सीएसपी संचालकों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने आम जनता से जरूरी सूचनाएं पुलिस को देने का आग्रह किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग