राजद को गांव-गांव में मजबूत करने का हुआ निर्णय
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बेलकुंडा,रामपुर-नूरनगर, विशुनपुरा,नवादा, भटकेसरी सहित अन्य गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह-मशविरा किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि जल्द ही पंचायत अध्यक्षों के घोषणा के साथ-साथ प्रखंड ईकाई का भी गठन किया जाएगा।जिसमें सभी का प्रतिनिधित्व होगा।राजद समाजिक न्याय की विचारधारा में विश्वास करती है।इस दौरान कफिल अहमद,फखरुद्दीन, कृष्ण कुमार छोटू,प्रवीण कुमार, जमादार राय,भिखारी राय,बबन राय सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग