राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित छपरा-सिवान नेशनल हाइवे 531 पर आमड़ाढ़ी-कर्णपुरा गांव के समीप एक साइकिल चालक को बचाने के दौरान बाइक चालक सेना का जवान बाइक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक चालक सेना के जवान को तत्काल लाकर एकमा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी केशव सिंह के पुत्र सेना के जवान पप्पू सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां से अब पप्पू सिंह का उपचार दानापुर स्थित सेना के अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। सेना का जवान पप्पू सिंह एकमा बाजार से आवश्यक उपभोक्ता सामग्री खरीद कर अपने बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के समीप सामने से आ रहे एक साइकिल चालक को बचाने के दौरान उनकी बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सेना का जवान पप्पू सिंह घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग