राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद इशराफील ने गश्ती के दौरान सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से रात्री में नवादा गांव स्थित दूधनाथ मंदिर के समीप से 1359.09 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान एक पीक-अप वैन व एक ऑल्टो कार को जब्त कर शराब तस्कर नवादा गांव के निवासी इबराहीम मियां के पुत्र शहाबुद्दीन व दरौंदा थाना क्षेत्र के बैदापुर विष्णुपुरा गांव निवासी अमर नाथ सिंह के पुत्र अपुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गाड़ी को देख कर अन्य तीन तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग