राष्ट्रनायक न्यू
नगरा (सारण)। प्रखंड के 10 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिये प्रखंड मुख्यालय में 1 अक्टूबर से एनआर काटने का कार्य शुरू होगा। इस बाबत बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दशहरा और दीपावली के पर्व के दौरान होने वाले छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इस बार बहुत पहले से ही एनआर काटने का कार्य शुरू करा दिया गया है ताकि पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। प्रत्याशी नजारत चैंबर के खिड़की के बाहर से निर्धारित नाम निर्देशन शुल्क जमा कर एनआर ले सकते है। उन्होंने बताया कि लम्बी समय अवधि को देखते हुए इस बार एनआर कटाने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में केवल एक ही काउंटर बनाए गये है। बीडीओ ने नाम निर्देशन शुल्क के विषय में बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत पंच के अनारक्षित पदों के लिए 250 रूपया वही आरक्षित कोटि (sc/st) तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 125 रूपया निर्धारित है। मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के अनारक्षित पदों के लिए 1000 रूपया तो आरक्षित कोटि ने (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति) एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 500 रूपया निर्धारित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग