पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड के 15 पंचायत के लिए जारी नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को गाँव से बाजार तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। बहरौली से मशरक प्रखण्ड कार्यालय तक लगी लम्बी कतार तो डुमरसन एवं बंगरा से मशरक बाजार की सड़क पर उमड़ी भीड़ नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय की तरफ उमड़ पड़ी। नामांकन के तीसरे दिन मुख्य सड़क पर महाजाम से निपटने के लिए मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा द्वारा तैयार किया गया यातायात व्यवस्था कारगर साबित हुआ। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी मो आसिफ के संग सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पूरे दल बल के साथ मुख्य गेट पर पूरे दिन मुस्तैद रहे । तीसरे दिन तक सभी पदों पर कुल 550 नामांकन हुआ जिससे मुख्य सड़क फूल और गुलाल से रंगीन हो गया। मुखिया पद के लिए बहरौली से अजीत कुमार सिंह , जजौली से शशि सिंह , डूमरसन से बच्चालाल साह,अकबर अली , बंगरा से पूनम देवी , कर्ण कुदरिया से मुखिया पद पर नसीमा खातुन सहित 25 नामांकन हुआ जबकि सरपंच पद पर 13, पंचायत समिति के लिए 36 , वार्ड सदस्य के लिए 246 तथा पंच के लिए 124 नामांकन हुआ ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग