पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस का काम होता है कमजोरों की मदद करना और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना।इस उक्ति को सही चरितार्थ कर दिखाया है मशरक थाना में कार्यरत महिला प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी ने उसने अपनी ड्यूटी के दौरान मानवता का परिचय देते हुए नामांकन में आयी पैर से लाचार महिला को नामांकन पत्र दाखिल कराकर सुरक्षा गेट पर ऑटो मंगाकर महिला को उसमें बैठाया।जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा किया। मामला है कि मशरक प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान कवलपुरा पंचायत के वार्ड 13 से पंच पद के लिए कमलावती देवी नामांकन पत्र दाखिल करने आयी पर महिला के एक पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उसे नामांकन काउंटर पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तभी मुख्य गेट पर तैनात प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी की नजर पड़ी और उन्होंने महिला की मददगार बनते हुए उसे नामांकन में जाने की व्यवस्था की और फिर मदद कर उसे उसे वाहन में बैठाया।वही अगल-बगल में खड़े लोग चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग