युवा हूँ, युवाओं के साथ हूँ – मुखिया संगम बाबा
- सरेयाँ बसंत के बाबा डिफेन्स एकेडमी के नौजवानों को संगम बाबा ने किया हौसला आफजाई
- तरैंयाँ नारायणपुर के घोघराहाँ गाँव में जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री बँटी

तरैया ( सारण ) :- मेहनत करने वालों की सफलता पक्की होती है युवाओं के हाथ में हीं देश की तरक्की होती है । युवा हूँ और हमेंशा युवाओं के साथ हूँ उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ के सरेयाँ बसंत के खेल मैदान में बाबा डिफेन्स एकेडमी के तत्त्वाधान में सेना के तैयारी कर रहे युवाओं के बीच उनके हौसला आफजाई के लिये कही । वहीं डेहुरी नट बस्ती के विनोद नट की पुत्री की शादी में संगम बाबा ने राशन-कपङे व आर्थिक मदद की । बुधवार को नारायणपुर के घोघराहाँ रामपुर केशव गाँव के सैकड़ों जरुरतमंद लोगों के बीच संगम बाबा ने राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों से जनसम्पर्क किया । वहीं भलुआँ भिखारी गाँव में संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भंडारा में मुखिया संगम बाबा शामिल हुये । मौके पर बिरेन्द्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह, विक्की सिंह, किशुनदेव सिंह, छोटु सिंह, टुटु सिंह, राजू पटेल, राजेश प्रसाद, मोनू सिंह, आकाश सिंह, मोनू सिंह, मनोज ठाकूर, मनी सिंह, संजय तिवारी, गोपाल साह, वीरबहादुर तिवारी, प्रमोद तिवारी, रामचन्द्र महतो, मोहन महतो, नबी हसन मियाँ, रसुल मियाँ, रहीम मियाँ, अनीष बाबा, विकास सिंह, रंजन सिंह, मुकुल सिंह, मन्ना कुमार, आकाश तिवारी, नीरज सिंह, जट्टाशंकर मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग