कोंहवा घाट से पुलिस ने की एक अज्ञात शव बरामद
बिपीन कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कोंहवा घाट के समीप से एक बृद्ध उम्र लगभग 62 वर्ष का बोड़ा में फेंका शव ग्रामीणों के सूचना पर बरामद कर थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहले सुबह ग्रामीणों ने तैरते बोड़ा में एक हाथ दिखाई दिया जिसपर स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँच पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर थाने आई शव से काफी बदबू आ रही थी जैसे लगता हो दो तीन दिन पहले की शव हो। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की गले पर निसान देखने से प्रतीत होता है कि रस्सी के फंदे से अन्यत्र जगह से हत्या कर शव को छुपाने के ख्याल से यहाँ फेंक दिया गया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग