भारतीय सेना के रिटायर्ड व्यक्ति व उसके भाई को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
बनियापुर(सारण)। भारतीय सेना के रिटायर्ड व्यक्ति एवं उसके भाई को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भुषाव गांव का है।पीड़ित रामेश्वर राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चार लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि जलालपुर स्थित अपने मकान से काम करा कर घर लौट रहा था।तभी पूर्व से घात लगाए गांव के ही सुनील राय, राधेश्याम राय, ललन राय, राजन राय ने फरसा, लाठी,रॉड एवं पिस्टल के बट से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।वही चिखने-चिल्लाने की आवाज पर बचाव में मेरे बड़े भाई लक्ष्मण राय आये तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी हालत में हम दोनों भाइयों को रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया।जहाँ इलाज चल रहा है।जबकि बड़े भाई को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग